Sunday, July 5, 2020

दक्षिणी मप्र में बनी ट्रफ लाइन 48 घंटे में उत्तरी मप्र के ऊपर होकर गुजरेगी इसलिए कल से दो दिन अच्छी बारिश की उम्मीद

शहर में दो दिन से बादल डेरा जमाए हुए हैं। लेकिन बादलों को भरपूर नहीं मिल पाने के कारण बारिश नहीं हो पा रही। इसका कारण ट्रफ लाइन का निचले हिस्से में जाना है। रविवार को ट्रफ लाइन दक्षिण मप्र के ऊपर यानी रायसेन और सिवनी के ऊपर पहुंच गई। यह ट्रफ लाइन उत्तरी हिस्से में अगले 48 घंटों में सक्रिय होगी, जिससे बादलों को नमी मिलेगी। तब अंचल में मंगलवार और बुधवार को अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि बादल छाने से रविवार को उमस से राहत मिल गई। शाम के समय तेज हवा भी चली। साथ ही भितरवार में 20 मिमी तो डबरा में 2.2 मिमी बारिश मौसम कार्यालय में दर्ज हुई। इससे मौसम में ठंडक आ गई। जबकि ग्वालियर सूखा रहा।

3.4 डिग्री सेल्सियस लुढ़का दिन का पारा
बादल छाने और भितरवार के साथ डबरा में बारिश होने से ठंडी हवा आई, जिससे अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री लुढ़क गया। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री गिरावट के साथ 36.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री गिरावट के साथ 27.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा। सुबह की आर्द्रता 77% रही। यह सामान्य से 10% अधिक रही। जबकि शाम की आर्द्रता 57% रही। यह सामान्य से 1% अधिक रही।

उत्तरी मप्र के ऊपर ट्रफ लाइन आने से होगी बारिश
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह का कहना है कि मानसून ट्रफ लाइन कच्छ क्षेत्र के ऊपर निम्न दाब क्षेत्र से होकर अहमदाबाद, रायसेन, सिवनी और संबलपुर से होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। पश्चिमी मप्र के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊंचाई तक एक चक्रवाती घेरा बना हुआ है, लेकिन नमी नहीं मिल पाने के कारण अंचल में बारिश नहीं हुई। अगले 48 घंटे के दौरान ट्रफ लाइन उत्तरी मप्र के ऊपर लौटेगी, जिससे 7 और 8 जुलाई को ग्वालियर में अच्छी बारिश की उम्मीद है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The trough line in southern MP will pass over northern Madhya Pradesh in 48 hours, so expect good rain for two days from tomorrow.


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/the-trough-line-in-southern-mp-will-pass-over-northern-madhya-pradesh-in-48-hours-so-expect-good-rain-for-two-days-from-tomorrow-127482774.html

No comments:

Post a Comment