निंबोला थाना पुलिस ने ग्राम झिरी के पास इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर वाहन अड़ा कर एक ट्रक रोका। इसमें 44 मवेशी भरे थे। इनमें से छह गाय और 18 केड़े दम घुटने से दम तोड़ चुके थे। पुलिस ने मवेशियों सहित ट्रक जब्त कर ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि सागर से महाराष्ट्र की ओर जा रहे ट्रक में गाय और केड़ों का अवैध परिवहन किया जा रहा है। इस पर पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी की। गुरुवार रात 8.30 बजे ट्रक एनएल-01-एबी-9068 आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकना चाहा लेकिन ड्राइवर ट्रक तेज गति से भगा ले गया।
ग्राम झिरी के पास पुलिस ने फिल्मी अंदाज में हाईवे पर वाहन अड़ाकर ट्रक रोका। ड्राइवर और क्लीनर भागते इससे पहले पुलिस ने दोनों को धरदबोचा। जांच में ट्रक से 31 केड़े और 13 गाय पार्टीशन कर ठूंसकर भरी हुई मिली। ट्रक को इच्छापुर की गौशाला भेजा गया। खाली करते समय इनमें से 6 गाय और 18 केड़े मृत मिले। 20 जिंदा गाय और केड़ों को गौशाला में रखा गया है। यहीं पर मृत गाय और केड़ों का पोस्टमार्टम किया गया।
पुलिस ने भोपाल के सुभाष नगर निवासी ड्राइवर करणसिंह पिता प्रहलादसिंह राजपूत और क्लीनर सोहेल पिता हनीफ मोहम्मद के खिलाफ गोवंश अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी लक्ष्मणसिंह लौवंशी ने बताया जब्त मवेशियों की कीमत 5 लाख रुपए है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/nimbola/news/truck-stopped-with-vehicles-44-cattle-seized-6-cows-18-insects-died-of-suffocation-127472912.html
No comments:
Post a Comment