जिले में कोरोना की चेन टूटने की बजाय और लंबी होती जा रही है। सोमवार को 7 नए केस सामने आए है। अब तक जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 137 हो गई है। अब लोगों को संभलने की जरूरत है। क्योंकि जुलाई के पहले सप्ताह में ही जून से चार गुना ज्यादा कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। जून में पहले सप्ताह में 5 मरीज सामने आए थे। जबकि जुलाई में 22 मरीज सामने आ चुके है।
सोमवार को सेंधवा के झोपाली में एक, राजपुर के सनगांव एक,पानसेमल में एक और बड़वानी चार कोरोना के नए मरीज सामने आए है। बताया जा रहा है कि इनमें अधिकांश वे मरीज है, जिनके परिवार के सदस्य कोरोना संक्रमित हो चुके है। जिले में एक साथ 7 कोरोना के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने कोरोना की चेन तोड़ने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है। जुलाई में लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे है। अब इसकी चेन को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन के सामने चुनौती खड़ी हो गई है।
बड़वानी में एक परिवार से 4 मरीज
सोमवार को सामने आए 7 नए कोरोना पॉजिटिव में से चार बड़वानी से है। वह भी एक ही परिवार के। कुछ दिन पहले विविकं के एक बाबू की कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आई थी। अब इसके भाई के परिवार के चार सदस्यों की कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आई है। इनमें 28 वर्षीय युवती, 15 व 16 वर्षीय बालिका और 12 वर्षीय बालक शामिल है।
पानसेमल ब्लॉक में पहुंचा कोरोना
जिले के सभी ब्लॉकों में कोरोना के मरीज मिल चुके थे। महाराष्ट्र के सबसे नजदीक ब्लॉक पानसेमल में अब तक कोरोना नहीं पहुंचा था। सोमवार को यहां पर कोरोना पहुंच गया। एक व्यक्ति की पॉजीटिव रिपोर्ट आई है। यानि अब पूरे जिले में कोरोना फैल चुका है।
सेंधवा में प्रभारी प्राचार्य के पटवारी बेटे की भी रिपोर्ट आई पॉजिटिव
शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है। झोपाली में 7 दिन पहले प्रभारी प्राचार्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रविवार रात को उनके 27 वर्षीय बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बीएमओ डॉ. ओएस कनेल ने बताया झोपाली के प्रभारी प्राचार्य के बेटे जो राजस्व विभाग में पटवारी है। उनके बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे इलाज के लिए बड़वानी भेजा गया है। परिवार के 5 सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनके छोटे भाई का भी सैंपल जांच के लिए लिया गया है। अब सेंधवा ब्लॉक में ही मरीजों की संख्या 60 हो चुकी है। इनमें 49 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं।4 लोगों की मौत हो चुकी है। 7 लोगों का इलाज जारी है।
एेसे समझंे जून और जुलाई की स्थिति
जून के पहले चार दिन जिले में कोरोना का कोई भी नया मरीज नहीं मिला था। इसके बाद 4 जून को एक और 5 जून को चार कोरोना के नए मरीज सामने आए थे। वहीं जुलाई में एक दिन को छोड़कर अन्य सभी दिन कोरोना के नए मरीज मिले है।
राहत : 6 को मिली अस्पताल से छुट्टी
राहत की खबर है की सोमवार 6 मरीजाें को आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी मिली। वहीं अब तक जिले में कोरोना से जंग जीतकर 111 लोग अपने-अपने घर लौट चुके हैं। सोमवार को 95 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव भी आई है। सीएमएचओ डॉ. अनिता सिंगारे ने बताया जिले में अब तक 4553 लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें से 137 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है और 3984 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/in-the-first-week-of-july-4-times-more-patients-have-been-received-since-june-7-new-cases-in-24-hours-127486538.html
No comments:
Post a Comment