Friday, July 17, 2020

नगर निगम रतलाम, नप आलोट के साथ पिपलौदा के वार्डों का आरक्षण 30 को

नगरीय निकाय चुनाव के लिए नगर निगम रतलाम और नगर परिषद आलोट व पिपलौदा का वार्डों का आरक्षण 30 जुलाई को होगा। खास बात यह है कि वार्ड आरक्षण पुराने परिसीमन से होगा। शुक्रवार को कलेक्टर रुचिका चौहान ने इसकी सूचना भी जारी कर दी है। आरक्षण की प्रक्रिया कलेक्टोरेट सक्षाकक्ष में 30 जुलाई को 11.45 बजे से होगी।
असमंजस – निर्वाचन विभाग को अब मतदाता सूची भी नए सिरे से बनाना है, जो अब तक नहीं बनी है। ऐसे में बिना मतदाता सूची के वार्ड आरक्षण को लेकर नेता असमंजस में हैं। उनका कहना है कि आरक्षण होने के बाद अगर मतदाता सूची में संबंधित वर्ग की जनसंख्या कम-ज्यादा हुई तो फिर आरक्षण का मतलब ही नहीं रह जाएगा।

परिसीमन रद्द होने के बाद अभी वार्डों में आरक्षण की स्थिति

  • अनुसूचित जाति (एससी) महिला - 1, 15, 30, 32, 31 (5)
  • अनुसूचित जाति (एससी ) पुरुष - 21, 2 (2)
  • अनुसूचित जनजाति (एससी एसटी ) महिला - 17 (1)
  • अनुसूचित जनजाति (एससी एसटी ) पुरुष - 10 (1)
  • सामान्य, महिला - 16, 18, 22, 45, 46, 48, 5, 6, 8, 11, 40, 41, 42, 24, 29, 38 (16)
  • सामान्य, पुरुष - 19, 20, 43, 44, 49, 3, 9, 26, 27, 28, 34, 35, 36, 39, 25 (15)
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) महिला - 23, 37, 47 (3)
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) पुरुष - 4, 7, 12, 14, 13, 33 (6)

(भाजपा व कांग्रेस नेताओं के अनुसार)

नई वोटर लिस्ट पहले बने
^अभी तो नई मतदाता सूची बनी ही नहीं है। ऐसे में वार्ड आरक्षण नहीं होना चाहिए। सूची के बाद वार्ड में संबंधित वर्ग की जनसंख्या अंतर आया तो फिर आरक्षण करना पड़ेगा। -हेमंत राहौरी, भाजपा नेता

जीत का भरोसा नहीं
^ सरकार पहले ही नया परिसीमन रद्द कर चुकी है। उन्हें जीत का भरोसा नहीं है, इसलिए सारी उठापटक कर रहे हैं। वार्ड आरक्षण के बाद समीकरण बदलेंगे। -यास्मीन शेरानी, कांग्रेस नेत्री



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/reservation-of-wards-of-piploda-with-municipal-corporation-ratlam-np-alot-on-30th-127525222.html

No comments:

Post a Comment