धार और इंदाैर में बाइक चाेरी करने वाले गिराेह काे काेतवाली पुलिस ने पकड़ा है। वाहन चेकिंग के दाैरान ये बदमाश पकड़ाए हैं। थाने पर पूछताछ के दाैरान आराेपियाें ने वारदात कबूलते हुए 15 बाइक चाेरी करना बताया। बाइक पुलिस ने दाे अलग-अलग स्थानाें से जब्त की। पूछताछ में अन्य वारदाताें का भी पता लगाया जा रहा है।
टीअाई प्रतीक राॅय ने बताया क्षेत्र में बाइक चाेरी काे देखते हुए एसपी आदित्यप्रतापसिंह के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार रात श्याम ढाबा तिराहा पर चेकिंग पाइंट लगाया था। यहां से दाे बिना नंबर की बाइक पर तीन लाेग गुजर रहे थे। पुलिस ने इनसे दस्तावेज मांगे जो वे नहीं दिखा पाए। शंका हाेने पर पुलिस इन्हें कोतवाली थाने ले अाई। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम सुरेश पिता रामलाल पांडर नि. ग्राम पचलाना पाेस्ट गयडावद
थाना नाैगांव, बंटीसिंह पिता मूलचंद्र परमार नि. तालाब के आगे ग्राम भूतिया धार और अरुण पिता भंगु बबेरिया नि. तालाब के पास ग्राम भूतिया धार बताया। पुलिस ने बंटी, सुरेश व अरुण से अलग-अलग पूछताछ की। इसमें उन्होंने बाइक चाेरी की वारदातें कबूली। अाराेपियाें ने बताया कि सबसे ज्यादा वारदात इंदाैर व धार के विभिन्न क्षेत्राें में की है।
पूछताछ में पता चला कि चाेरी की बाइक बंटी व अरुण ने सीतापाट स्थित एक खंडहर व सुरेश ने गांव पचलाना में घर के पीछे छुपाकर रखी थी। दाेनाें जगहाें से पुलिस ने बिना नंबर की 15 बाइक जब्त की। वाहनाें की कीमत करीब 5 लाख रुपए है। अाराेपियाें काे पकड़ने में एसअाई अनूप बघेल, प्रधान अारक्षक नवीन जाेशी, अारक्षक रवींद्र चाैहान, रामनरेश यादव, प्रभु परमार, गेंदालाल, मनीष साेलंकी, साेनू चाैहान, मितेश, राजेंद्र, रफीक, रवि मसार की भूमिका रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dhar/news/3-miscreants-who-tried-to-drive-a-bike-in-dhar-indair-caught-15-bikes-seized-127528693.html
No comments:
Post a Comment