Monday, July 20, 2020

काॅलेज अपडेट नहीं कर पाए प्रोफाइल, 27 तक बढ़ी तारीख

पहले चरण में उच्च शिक्षा विभाग ने अाॅनलाइन प्रवेश के लिए 20 जुलाई तक काॅलेजाें की प्राेफाइल अपडेट करने के निर्देश दिए थे लेकिन प्रदेश के 40 प्रतिशत काॅलेज ही अभी पाेर्टल पर अपडेट हाे पाए हैं जिनमें से केवल 2 प्रतिशत काॅलेजाें की अपडेट प्राेफाइल का ही यूनिवर्सिटी ने वेरीफिकेशन पूरा किया है। जिले में भी प्राइवेट काॅलेजाें के यही हाल है। अब उच्च शिक्षा विभाग ने प्राेफाइल अपडेट करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 27 जुलाई कर दी है। ओएसडी उच्च शिक्षा डाॅ. धीरेंद्र शुक्ल ने बताया प्रवेश प्रक्रिया से पहले काॅलेज प्राेफाइल अपडेट हाेना जरूरी है। तभी िवकल्प चयन के समय काॅलेजाें में उपलब्ध विषय, फीस, सीट अादि की जानकारी से स्टूडेंट्स काॅलेज का चयन कर सकेंगे। प्राेफाइल अपडेट करने की तारीख 27 जुलाई कर दी गई है।

ऐसे में प्रवेश प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे काॅलेज
काॅलेज प्राेफाइल से ही स्टूडेंट्स काे काॅलेज के संबंध में जानकारी मिलती है। जाे रजिस्ट्रेशन अाैर विकल्प चयन के समय जरूरी हाेती है। एेसे में यदि काॅलेजाें ने समय पर प्राेफाइल अपडेट नहीं की अाैर यूनिवर्सिटी ने समय सीमा में वेरीफिकेशन नहीं किया ताे काॅलेज प्रवेश प्रक्रिया से बाहर हाे सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/college-could-not-update-profile-date-extended-to-27-127535706.html

No comments:

Post a Comment