हमारे जिले में कोरोना तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। शुक्रवार को 12 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं, इनमें 11 रतलाम जिले के व एक झाबुआ जिले का है। इसी के साथ जुलाई में अब तक जिले में 101 पॉजिटिव मिल चुके हैं। संक्रमण की रफ्तार जून के मुकाबले भी तेज हैं, क्योंकि जून में 21 दिन में 100 पॉजिटिव मिले थे, इस बार 17 दिन में ही 101 संक्रमित सामने आ गए हैं।
शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज से 228 लोगों की जांच रिपोर्ट मिली है। इसमें, रतलाम जिले के 9 नए पॉजिटिव सामने आए हैं। वहीं ट्रूनॉट मशीन से मिली रिपोर्ट में 2 पॉजिटिव मिले। मेडिकल कॉलेज से मिली रिपोर्ट में 6 रतलाम शहर, 3 जावरा के हैं। वहीं, 1 पॉजिटिव झाबुआ जिले के बामनिया का है। संक्रमितों में इंदिरा नगर का 51 साल का पुरुष, पटवारी कॉलोनी का 61 साल का पुरुष, सोमवारिया जावरा का 30 साल का युवक, इंदिरा नगर का 39 साल का व्यक्ति, पैलेस रोड का 80 साल का बुजुर्ग व 54 साल का व्यक्ति, सुतारीपुरा जावरा की 51 साल व 70 साल की महिला व डोंगरे नगर का 61 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, ट्रूनॉट से मिली रिपेार्ट में जावरा के छिपापुरा की 32 साल व 65 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। वही बामनिया की एक महिला ने रतलाम में जांच करवाई थी, उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली। रिपोर्ट मिलने के बाद अधिकारियों की टीम कंटेनमेंट बनाने में जुट गई है।
ठीक होने के बाद घर वापसी पर ली सेल्फी
शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज से 8 मरीज घर पहुंचे। इनमें शामिल जवाहर नगर निवासी एक व्यक्ति ने कोरोना वारियर्स को नतमस्तक होकर धन्यवाद कहा। सभी ने मिलकर सेल्फी भी ली।
किट नहीं होने से अटके थे सैंपल, शुक्रवार से होने लगी जांच- मेडिकल कॉलेज में गुरुवार रात तक 700 से ज्यादा सैंपल की रिपोर्ट पेंडिंग थी। कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित ने बताया किट नहीं होने से जांच अटकी थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/total-259-infected-so-far-101-patients-found-only-in-17-days-of-july-127525192.html
No comments:
Post a Comment