Thursday, July 23, 2020

गुलाब वाली खेती की जमीन पर प्लाॅट नहीं बेचेंगे, हाउसिंग बोर्ड ही बनाएगा 160 मकान

इंदौर रोड पर गोयला खुर्द में स्थित गुलाब वाली खेती की जमीन पर हाउसिंग बोर्ड प्लॉट नहीं बेचेगा। यहां कॉलोनी विकसित करने के बाद मकानों का निर्माण किया जाएगा। मुख्यालय भोपाल से स्वीकृति हो गई है। रेरा में रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा और उसके बाद कॉलोनी डेवलप की जाएगी। इंदौर रोड पर 4.19 हेक्टेयर जमीन पर हाउसिंग बोर्ड की आवासीय योजना वर्ष 2007 से प्रस्तावित है। विवाद के चलते हाउसिंग बोर्ड जमीन का कब्जा नहीं ले पाया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जून 2019 में बोर्ड ने जमीन का कब्जा लिया था। बोर्ड के कार्यपालन यंत्री आरपी पंवार ने बताया कॉलोनी में 160 मकानों का निर्माण किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/will-not-sell-plots-on-rose-land-housing-board-will-build-160-houses-127546199.html

No comments:

Post a Comment