शहर व क्षेत्र में बढ़ते कोरोना के मामलों के बाद भी लोग इससे बचाव को लेकर लापरवाह नजर आ रहे हैं। नियमों का पालन कराने के लिए नगरपालिका अब तक चेहरे पर बगैर मास्क लगाए मिले 1135 लोगों पर 76 हजार 320 रुपए का जुर्माना कर राजस्व वसूल उन्हें मुफ्त मास्क दे चुकी है, लेकिन लोग फिर भी मास्क नहीं लगा रहे।
राजस्व शाखा प्रभारी कमल सिंह परमार ने बताया एसडीएम प्रकाश कस्बे के निर्देशन में नियमित अभियान जारी है। 21 मई से 19 जुलाई तक 1135 व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर 76320 रुपए राजस्व वसूला गया। सिटी तथा मंडी में चौराहों पर दल के सदस्य जयराम मालवीय, कमल नागरा, पीरूलाल केवट, श्रवण आठिया बगैर मास्क लगाए आते-जाते वाहन चालकों, पैदल चलने वालों पर कार्रवाई कर समझाइश भी दे रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shajapur/news/76-thousand-320-rupees-fine-on-1135-people-in-shujalpur-yet-people-are-not-applying-masks-127542652.html
No comments:
Post a Comment