भगवान महाकाल की सवारी इस बार श्रद्धालु प्रत्यक्ष रूप से नहीं देख पाएंगे। उन्हें घर बैठकर ही सवारी के दर्शन होंगे। इसके लिए टीवी पर लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। सवारी के एक घंटे पहले महाकाल मंदिर व सवारी क्षेत्र का एक किलोमीटर एरिया बैरिकेड्स से बंद करेंगे। 30 जगह बेरिकेडिंग होगी। गलियों के भी आने-जाने वाले रास्ते दोनों साइड से बंद करेंगे।
श्रावण मास में निकलने वाली भगवान महाकालेश्वर की सवारी को लेकर सुरक्षा इंतजाम भी तय कर लिए गए है। अब सवारी मार्ग 2.3 किलोमीटर का रहेगा। आईजी राकेश गुप्ता ने कहा कि नागरिक घर से लाइव दर्शन करें। इसके लिए हम टीवी पर प्रसारण की व्यवस्था करेंगे।
मार्ग पर सवारी के एक घंटा पहले से आवागमन बंद कर देंगे
महाकाल घाटी, कोट मोहल्ला, यादव धर्मशाला, बेगमबाग, हरिफाटक पुल, चारधाम मंदिर, नृसिंहघाट, हरसिद्धि पाल, कहारवाड़ी, दानीगेट, याेगमाया मंदिर मार्ग, रामघाट छोटा पुल, नृसिंहघाट बड़ा पुल, गुदरी मार्ग पर सवारी के एक घंटे पहले बैरिकेडिंग कर सवारी मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित किया जाएगा। महाकाल थाना मार्ग, बड़ा गणेश मंदिर की गली, हरसिद्धि मंदिर के समीप संतोषी माता मंदिर व गौंड बस्ती की गली को भी बंद रखेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/barricading-30-places-in-1-km-will-be-closed-both-ways-on-every-street-127469165.html
No comments:
Post a Comment