Saturday, July 18, 2020

कट्‌ठीवाड़ा में 1, चांदपुर 1, आजाद 1, जोबट 1 और खट्‌टाली में मिले 2 पॉजिटिव

जिले में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार रात व शनिवार की रिपोर्ट देखे तो जिले में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ। जिले में 6 नए संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़कर अब 43 से 49 पर पहुंच गई है। इन 6 नए संक्रमितों में कट्‌ठीवाड़ा में 1, चांदपुर 1, आजाद 1, जोबट 1 और खट्‌टाली में 2 नए पॉजिटिव पाए गए हैं।
कोविड 19 के नोडल अधिकारी डॉ. जयदीप जमीदार ने बताया जिले में किल कोरोना अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सर्दी, खांसी व बुखार से ग्रसित लोगों की जांच कर सेंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा पॉजिटिव पाए गए लोगों की हिस्ट्री निकालकर उनके भी सेंपल ले रहे हैं। जिले में अब तक कुल 49 पॉजिटिव हो चुके हैंं। संदिग्ध पाए जा रहे लोगों की रिपोर्ट जिले के अलावा इंदौर, भाेपाल से भी अब जल्दी आने लगी है। पॉजिटिव पाए जाने वाले व्यक्तियों को तत्काल जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर रहे हैं। संबंधित क्षेत्रों को कंटेनमेंट एरिया बना रहे हैं ताकि ज्यादा लोग संक्रमण का शिकार न हों।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1 positive in Katthiwada, 1 positive in Chandpur 1, Azad 1, Jobat 1 and Khattali


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/jhabua/news/1-positive-in-katthiwada-1-positive-in-chandpur-1-azad-1-jobat-1-and-khattali-127528712.html

No comments:

Post a Comment