Sunday, June 21, 2020

कंट्रोल रूम के बाहर बनाया चालान, बिना मास्क घूम रहे पुलिस कर्मियों से वसूला फाइन

कंट्रोल रूम के बाहर बिना मास्क लगाए घूमना दो पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। नगर निगम जोन-8 के अमले ने उनका चालान काट दिया। दोनों से 100-100 रुपए वसूले गए। जोन- 8 एएचओ अजय श्रवण के अनुसार सुबह करीब 10:30 बजे सातवीं बटालियन के दो जवान कंट्रोल रूम के बाहर घूम रहे थे।

श्रवण के मुताबिक उन्होंने दोनों को टोका और दोनों ने अपनी गलती मान ली। जिला प्रशासन ने मास्क न लगाने वालों पर 100-100 रुपए का स्पॉट फाइन के अधिकार दिए हैं। उसी आधार पर दोनों से स्पॉट फाइन वसूला गया। वहीं, दूसरी ओर जोन क्रमांक 8 (जिसमें मुख्य रूप से जहांगीराबाद क्षेत्र आता है) में 70 लोग सार्वजनिक स्थानों पर थूकते हुए पकड़े गए। जोन में कुल मिलाकर 72 लोगों से 7200 रुपए का स्पॉट फाइन वसूला गया। पूरे शहर में रविवार को 277 लोगों का स्पॉट फाइन किया गया और उनसे 32,600 रुपए वसूले गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Challans made outside the control room, recovered from police personnel without masks


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/challans-made-outside-the-control-room-recovered-from-police-personnel-without-masks-127434701.html

No comments:

Post a Comment