रेलवे स्टेशन से लगभग 200 मीटर की दूरी पर रेलवे पटरी के पास गांजा पीने वालाें ने अपना अड्डा बना लिया। झाड़ियों के बीच बने अड्डे से आरपीएफ और राहगीर दाेनाें ही अनजान थे, क्योंकि ऊपर से देखने पर यहां सिर्फ झाड़ियांही नजर आती थी, जबकि अंदर पानी पीने के लिए मटके सहित नशा करने की पूरी व्यवस्था की हुई थी।
गांजा पीने वालाें का यहां देर शाम जमावड़ा लगता था, जाे आधी रात तक यहीं रहते थे। बताया जा रहा है कि लगभग आधादर्जन से अधिक युवक यहां पहुंचते थे। ऐसे में गांजा पीने वाले देररात ट्रेनों से उतरकर जाने वाले यात्रियों के लिए भी मुसीबत बन सकते थे। मीडिया ने साेमवारकाे इसके फाेटाे लेने के बाद आरपीएफ काे अवगत कराया ताे थाना प्रभारी मोहम्मद रफीक अंसारी ने तत्काल कार्रवाई की। झाड़ियों के बीच बने अड्डे पर पहुंचे और यहां रखा सामान फिंकवाया। थाना प्रभारी अंसारी ने बताया कि माैके पर काेई मिला नहीं है, हालांकि युवकों की पहचान करने की काेशिश जारी है। अब गश्त के दाैरान यहां नजर रखी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/nagda/news/ganja-adda-rpf-removed-near-railway-track-127414692.html
No comments:
Post a Comment