Friday, June 19, 2020

निर्देश दिए-कंटेनमेंट से कोई भी बाहर न आए, स्क्रीनिंग की गति बढ़ाएं

भोपाल कलेक्टर का पदभार शुक्रवार को अविनाश लवानिया ने संभाल लिया। पहले दिन उन्होंने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों का परिचय भी लिया। कलेक्टोरेट में हुई समीक्षा बैठक मेंं उन्होंने प्रेजेंटेशन देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि कंटेनमेंट क्षेत्र से कोई भी बाहर नहीं आए। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।
लवानिया ने कहा कि कंटेनमेंट क्षेत्र में सभी जरूरी वस्तुएं लोगों को घर पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था और दुरुस्त की जाए। उन्होंने कहा कि सर्वे और स्क्रीनिंग की गति बढ़ाई जाए। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों का सर्वे किया जा सके। रिकवरी रेट को और बेहतर करने के लिए ज्यादा से ज्यादा सर्वे और स्क्रीनिंग करना होगी। जल्द पहचान होने से मरीजों को आसानी से उपचार मिल सकता है। संक्रमण में भी कमी आएगी।

बुजुर्गों को सार्वजनिक स्थानों पर जाने से रोकें

लवानिया ने बुजुर्गों को सार्वजनिक स्थानों पर जाने से रोकने के लिए जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी लोग मास्क लगाएं, इसका कठोरता से पालन कराया जाए। स्लम और घनी बस्तियों में चलाए जा रहे अभियान में गंभीरता के साथ सर्वे किया जाए। सर्दी-खांसी के लक्षण वाले मरीजों को चिन्हित कर उनकी स्क्रीनिंग जरूर होना चाहिए। बैठक में अपर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने जिले में कोरोना की स्थिति की जानकारी दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Instructions - No one should come out of the container, increase the speed of screening


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/instructions-no-one-should-come-out-of-the-container-increase-the-speed-of-screening-127428361.html

No comments:

Post a Comment