Sunday, June 7, 2020

राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रखंडों में थाली पीट अमित शाह की वर्चुअल रैली का किया विरोध

प्रखंड में जगह-जगह राजद कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर भाजपा की प्रस्तावित वर्चुअल रैली का विरोध किया। राजद नेताओं ने कहा कि भाजपा अपनी नाकामी और गलत नीतियों को छुपाने का नाटक कर रही है। स्थानीय राजद विधायक राजद विधायक राहुल तिवारी पार्टी के इस कार्यक्रम के वक्त शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में नहीं थे। दूसरी ओर राजद के प्रखंड अध्यक्ष शिव परसन यादव ने बताया कि प्रखंड के गांव-गवई में गरीबों, मजदूरों व किसानों ने थाली बजाया।
राजद के नेताओं ने किया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
राजद के आह्वान पर बिहिया प्रखण्ड में राजद कार्यकर्ताओं में थाली बजाया। राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मुराद हुसैन ने बताया कि भाजपा के वर्चुअल रैली व राज्य सरकार द्वारा बिहार के प्रवासी मजदूर के दुःख दर्द को नजरअंदाज करने के विरोध में रविवार को घोषित किए गये ग़रीब अधिकार दिवस के मौके पर सोयी सरकार को जगाने के लिए बिहिया प्रखण्ड में जगह- जगह राजद कार्यकर्ताओं में थाली बजाया।

राजद कार्यकर्ताओंने शारीरिक दूरी का पालन कर और मास्क पहनकर 11 मिनट तक थाली बजाकर सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया। कार्यक्रम में राजद के प्रखंड अध्यक्ष सियाराम यादव, बबलू राय, सत्यनारायण यादव, सर्वजीत यादव, राजेश यादव, मुन्ना खा, जावेद अखर, आसिफ़ नसीम अख्तर, नर्देश्वर सिंह, राजेश सिंह, संजय यादव, बबन यादव, बादशाह सदाकत सैयद अली व मुमताज अंसारी समेत अन्य शामिल रहे।

राजद के कार्यक्रम से गायब रहे विधायक सरोज यादव

राजद के इस कार्यक्रम से पार्टी विधायक सरोज यादव के क्षेत्र में नहीं थे। प्रखंड राजद ने तेजस्वी यादव के आह्वान पर अपने-अपने घरो मेंं ताली और थाली बजाया। प्रखंड व पंचायत नेताओं ने कहा कि सरकार गहरी नींद में सोई है। उसे जगाने के लिए गरीब मजदूरों को रोजगार, हक व अधिकार दिलाने के लिए भाजपा की वर्चुअल रैली को पुरजोर तरीके से विरोध किया गया है। प्रभुनाथ राय, प्रखंड अध्यक्ष राम सुभग बिंद, पंचायत अध्यक्ष में नंद किशोर यादव, शर्मा बिंद, अभिमन्यु यादव, धनजी चौधरी, चांद गोबिंद चौधरी, ललन पासवान, मोर तुरहा, धर्मेंद्र यादव व अन्य थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
RJD leaders and activists opposed Thali Pete Amit Shah's virtual rally in the blocks


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/shahapur/news/rjd-leaders-and-activists-opposed-thali-pete-amit-shahs-virtual-rally-in-the-blocks-127386868.html

No comments:

Post a Comment