Sunday, June 28, 2020

अब शाजापुर लैब में ट्रू-नॉट मशीन की जांच रिपोर्ट ही फाइनल, विजयनगर की महिला निकली पॉजिटिव


कोरोना का खतरा लगातार शहर में पैर पसारता जा रहा है। रविवार को विजयनगर की एक 35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में सर्वे किया और एरिये को सील कर दिया। संक्रमित मिली महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।
ज्ञात रहे शनिवार दोपहर को आई रिपोर्ट के बाद संक्रमित का आंकड़ा 59 हो गया था। बाद में रात को एक और संक्रमित की पुष्टि हुई। इनके अलावा रविवार को फिर एक महिला की पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर जिले में संक्रमिताें का आंकड़ा अब 61 हो गया है। ज्ञात रहे पहले शुरुआती दौर में शाजापुर में ट्रू-नॉट मशीन में जांच के दौरान आई पॉजिटिव रिपोर्ट को संदिग्ध माना जाता था। गत दिनों शाजापुर में सामने आई पॉजिटिव रिपोर्ट की भोपाल में भी पुष्टि कराई गई। दोनों जगह की जांच सही होने पर अब शाजापुर ट्रू नॉट मशीन में होने वाली जांच को भी मान्य किया जाना शुरू कर दिया गया है। जिले में शुरू हुई जांच के बाद अब तक 10 नए संक्रमित सामने आ चुके हैं। विजयनगर क्षेत्र की महिला की जांच शाजापुर में ही हुई है।
शुरुआत 2 सैंपल से की
जिला अस्पताल में शुरू हुई कोरोना की जांच में हर दिन 30 सैंपल की जांच होने लगी है। ज्ञात रहे शुरुआत 2 सैंपल से की गई थी। अब सैंपल लेने से लेकर जांच करने तक की पूरी प्रक्रिया शाजापुर लैब में ही हो जाती है।

500 मीटर क्षेत्र को बनाया बफर जोन
विजयनगर की महिला के सैंपल पॉजिटिव मिलने के कारण इसके निवास को ईपी सेंटर घोषित करते हुए इसके आसपास के घरों से 30 मीटर की परिधि में आने वाले क्षेत्र को कलेक्टर दिनेश जैन ने कंटेनमेंट एरिया घोषित किया है। पॉजिटिव आए व्यक्ति के निवास के आसपास के 500 मीटर क्षेत्र की परिधि को बफर जोन बनाया है।

ट्रेवल हिस्ट्री... पंडिताई का काम करते हैं संक्रमित महिला के पति
विजयनगर की जो महिला संक्रमित मिली है, उन्हें संक्रमण कहां से हुआ इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि वह घर पर ही रहती हैं, लेकिन उनके पति पंडिताई का काम करने के लिए बाहर निकलते हैं। संभवत वे शादी समारोह से लेकर पूजन सहित अन्य काम करवा रहे थे। हालांकि अभी उनमें संक्रमण संबंधी कोई लक्षण नहीं है, लेकिन परिजनों सहित पड़ोसियों के सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग में जांच शुरू कर दी है।
महिला के परिजनों का लिया सैंपल
^अब शाजापुर लैब में होने वाली जांच को ही कंफर्म मान लिया गया है। विजयनगर की जो महिला संक्रमित मिली है, उनके परिजनों का सैंपल लिया गया है।
डॉ. शुभम गुप्ता, प्रभारी सिविल सर्जन जिला अस्पताल शाजापुर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now final investigation report of true-not machine in Shajapur lab, Vijaynagar woman turns out positive


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shajapur/news/now-final-investigation-report-of-true-not-machine-in-shajapur-lab-vijaynagar-woman-turns-out-positive-127458733.html

No comments:

Post a Comment