लाॅकडाउन लगने से एक दिन पहले पार्टी मनाने के लिए शाजापुर के जंगलों में काले हिरण (ब्लैक बग) का शिकार करने वाले व्यक्ति को हाईकोर्ट ने दो महीने की सशर्त जमानत दी है। दो महीने से आरोपी मोहम्मद जफर की नाक से खून आ रहा है। हाईकोर्ट ने जमानत आदेश के साथ शर्त रखी आरोपी जेल से छूटते ही पैदल पलायन कर रहे मजदूरों के राशन आदि के लिए 15 हजार रुपए कलेक्टोरेट में जमा कराए।
इतनी ही राशि जंगली जानवरों के भोजन, पानी के लिए वन विभाग में और 5 हजार रुपए कोरोना योद्धाओं के लिए दे। आरोपी ने 5 साथियों के साथ काले हिरण का शिकार किया था। 1998 में अभिनेता सलमान खान पर भी काले हिरण के शिकार का आरोप लगा। उन्हें पांच साल की सजा भी सुनाई जा चुकी है। बाद में उन्हें सशर्त जमानत मिल गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/accused-got-bail-on-deposit-and-other-conditions-for-feeding-wild-animals-127383546.html
No comments:
Post a Comment