Friday, June 5, 2020

सुरखी में राजपूत बंधुओं का दावा विस क्षेत्र में कांग्रेस का अस्तित्व खत्म

सुरखी उप-चुनाव की राजनैतिक बिसातें बिछना जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के कई बड़े कांग्रेसियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। केबिनेट मंत्री गोविंदसिंह राजपूत के अनुसार ये वे लोग हैं, जिनसे सुरखी में कांग्रेस की पहचान बनती थी। लेकिन आज ये इस पार्टी की रीति-नीति से परेशान होकर हमारे साथ है। वैसे भी अब कांग्रेस पाटी में जमीनी, पिछड़े,शोषित एवं सर्वहारा वर्ग के लिए कोई जगह नहीं बची है। हीरासिंह राजपूत ने कहा कि क्षेत्र के इन प्रभावशाली नेताओें के हमारे साथ आने से सुरखी में अब कांग्रेस अस्तित्व नहीं रह गया है।

इन कांग्रेस पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा : पूर्व जनपद अध्यक्ष राहतगढ़ रतनचंद ओसवाल, शिवदयाल बड़ोनिया, विधि प्रकोष्ठ एवं जनपद सदस्य, शैलेंद्र श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस सागर, विनोद कपूर जिला उपाध्यक्ष, सुरेंद्र पप्पु राय जिला पंचायत सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस, दीपक जैन डेनी पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष, अरूण गौतम सुरखी मंडल अध्यक्ष, राजा भैया, जितेंद्र सिंह जिला पंचायत सदस्य, भगवानसिंह लोधी जिला पंचायत सदस्य, कांग्रेस मंडलम् अध्यक्ष, जुगल किशोर गौतम पूर्व जिला पंचायत सदस्य, विजय बहादुर सिंह यादव, पूर्व जनपद अध्यक्ष, विनोद ओसवाल जिला उपाध्यक्ष, जाकिर हुसैन ब्लाॅक अध्यक्ष, किसान कांग्रेस राहतगढ़, अनुराग पाठक, ब्लाॅक अध्यक्ष युवक कांग्रेस राहतगढ़, रामशरण राय, ब्लाॅक अध्यक्ष सेवादल राहतगढ़, अरविंद जैन, सेवादल जिला महासचिव जैसीनगर, विजय सिंह कुर्मी, किसान कांग्रेस,सागर, लखन चौबे बिलहरा जिला उपाध्यक्ष, गोविंद तिवारी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, पप्पु दुबे सूखा नगर कांग्रेस अध्यक्ष जैसीनगर, शिवनारायण तिवारी पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राहतगढ, भगोनी पटैल पूर्व मंडी अध्यक्ष, शिवराज कुर्मी मढदेवरा, डाॅं. बहादुर सिंह ब्लाक, कांग्रेस अध्यक्ष, राघव कुसुुमगढ़ कांग्रेस मंडलम् अध्यक्ष बिलहरा, अशोक साहू, इमरत प्रजापति, मंडलम् अध्यक्ष जैसीनगर, रामराज सिंह मंडलम् अध्यक्ष आदि शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/rajput-brothers-claim-to-exist-in-surkhi-127379946.html

No comments:

Post a Comment