Monday, June 29, 2020

डॉ. शाेभना पिपरिया नहीं गईं, सरकारी आवास भी नहीं छोड़ा

लाेकायुक्त की कार्रवाई के बाद बाबई बीएमओडॉ. शाेभना चाैकसे का तबादला पिपरिया किया गया, लेकिन अभी तक उन्हाेंने ज्वाइनिंग नहीं दी है। उन्हाेंने सरकारी मकान भी खाली नहीं किया है। सीएमएचओडाॅ. सुधीर जैसानी ने सरकारी मकान खाली करने के लिए चौकसे को नाेटिस जारी किया है। उन्हाेंने बताया ए डाॅ.चाैकसे काे पिपरिया स्थानांतरित किया गया है।

लाेकायुक्त द्वारा स्वास्थ्य विभाग काे पत्र लिखा गया है। यह कार्रवाई भाेपाल से की जानी है। इस मामले में डाॅ. शाेभना चाैकसे से बात करनी चाही लेकिन फाेन बंद रहा। गाैरतलब है कि 6 जून काे लाेकायुक्त भाेपाल टीम ने डाॅ. शाेभना चाैकसे से अस्पाल परिसर स्थित घर में कार्रवाई करते हुए उनके कर्मचारी काे पकड़ा था। उन पर अाराेप है कि वेतन भुगतान के लिए उन्हाेंने नर्स से 10 हजार रुपए की मांग की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/dr-shebhana-did-not-go-to-pipariya-did-not-even-leave-the-government-house-127462163.html

No comments:

Post a Comment