सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराजपुरा गांव में खेत पर झोपड़ी में सो रहे 60 साल के बुजुर्ग को अनियंत्रित कार ने कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान कार चालकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू की है। घटना शुक्रवार-शनिवार रात 3.30 बजे की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम महाराजपुरा निवासी खड़गे अहिरवार(60) भांडेर रोड स्थित अपने खेत पर बनी झोपड़ी में सो रहा रहे थे। शुक्रवार-शनिवार रात 3.30 बजे कार क्रमांक एमपी 07 सीएच 5398 अनियंत्रित होकर सीधे झोपड़ी में घुस गई। जिससे खटिया पर लेटे खड़गे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर डायल-100 मौके पर पहुंची। पायलट अमित यादव और लक्ष्मीनारायण ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग को घायल समझकर वाहन से दतिया अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने वाहन को जब्त कर कार्रवाई शुरू की है।
शनिवार को सुबह 9 बजे एक अन्य घटना बस स्टैंड बायपास पर बुंदेला कॉलोनी की क्षतिग्रस्त पुलिया से निकलते वक्त पानी के कैंपर से भरी लोडिंग अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। जिससे ड्राइवर को चोटें आईं हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/datiya/news/uncontrolled-car-crushed-elderly-person-sleeping-in-hut-on-farm-death-127431900.html
No comments:
Post a Comment