Wednesday, June 10, 2020

पत्नी बोली-मुझसे तीन साल पहले प्रेम विवाह किया, मारपीट से बचने मायके रह रही थी, बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर रहा था पति, पुलिस ने रुकवाई शादी

पहला प्रेम विवाह करने के बाद युवक दूसरी बार भी प्रेम विवाह की तैयारी कर रहा था। पत्नी ने पुलिस में शिकायत कर दी और दूसरा प्रेम विवाह रुकवाकर पति की मंशा पर पानी फेर दिया। दोनों पक्षों को महिला डेस्क बुलवाकर समझाईश दी और शादी रुकवा दी है। मामले में दोनों पक्षों को फिर से शुक्रवार को काउंसलिंग के लिए बुलवाया है।
लीलावती (22) पत्नी स्वर्गीय मोती आदिवासी निवासी ग्राम गोकलिया तहसील नरवर ने 9 जून को महिला डेस्क शिवपुरी आकर शिकायत दर्ज कराई थी। लीलावती ने बताया कि छोटू पुत्र ब्रिजलाल आदिवासी निवासी ठकुरपुरा शिवपुरी से उसका तीन साल पहले प्रेम प्रसंग के बाद विवाह हो गया था। लेकिन पति छोटू आदिवासी आए दिन मारपीट करता था। इसलिए अपने मायके जाकर रहने लगी। इसी बीच सूचना मिली की पति दूसरी लड़की से प्रेम करने लगा और 10 जून को शादी कर रहा है। महिला डेस्क प्रभारी दीप्ति तोमर बैठक में थीं, फोन पर बातचीत के बाद पुलिस को ठकुरपुरा भिजवाया और हिदायत देकर युवक की दूसरी शादी रुकवा दी। अब शुक्रवार को काउंसलिंग के बाद मामला सुलझ सकता है।

युवक बोला- मायके से नहीं आ रही थी पत्नी, इसलिए कर रहा शादी
छोटू आदिवासी की 10 जून को दूसरी शादी होने जा रही थी। जबकि पहली पत्नी को तलाक तक नहीं दिया था। छोटू का कहना है कि पत्नी मायके से नहीं आई तो वह अपनी पसंद की दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था। वहीं लीलावती का कहना है कि कई बार पति से कहती थी कि मायके आकर ले जाओ। लेकिन वह जानबूझकर नहीं आते थे।

भाई की ससुराल में दूसरी लड़की से प्रेम पहो गया, परिजन भी राजी हो गए
छोटू ने बताया कि ताऊ के लड़के रवि की नयागांव ससुराल है। रवि को बाइक चलाना नहीं आती थी, इसलिए वह अक्सर रवि के संग बाइक से नयागांव जाता था। एक साल पहले सोमा आदिवासी की बेटी से प्रेम हो गया। सोमा ने बताया कि बेटी की इच्छा थी और छोटू की पत्नी भी नहीं आ रही है। इसलिए शादी के लिए तैयार हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Wife said - I had a love marriage three years ago, was living in a house to avoid assault, husband was marrying second without getting divorced, police stopped marriage


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/shivpuri/news/wife-said-i-had-a-love-marriage-three-years-ago-was-living-in-a-house-to-avoid-assault-husband-was-marrying-second-without-getting-divorced-police-stopped-marriage-127397603.html

No comments:

Post a Comment