Wednesday, June 3, 2020

इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी समीर अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामांकित

धार के अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी समीर वर्मा अर्जुन अवार्ड के लिए बीएआई द्वारा नामांकित किए गए हैं। वर्ष 2016 में हांगकांग ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन चैम्पियनशिप का फाइनल खेलने वाले भारतीय पुरुष एकल वर्ग के समीर ने वर्ष 2018 में अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन सुपर टूर टाइटल जीते और अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।

समीर का यह अपने कॅरियर में अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। विश्व वरियता क्रम में 11वें स्थान पर रहे समीर ने वर्ष 2018 के अंत में होने वाली वर्ल्ड टूर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। समीर ने इस स्पर्धा में सेमीफाइनल खेलते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। समीर के प्रशिक्षक सुधीर वर्मा ने बताया कि समीर काे इस अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन को देखते हुए बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने वर्ष 2020 के अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामांकित किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
समीर वर्मा


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dhar/news/international-badminton-player-sameer-arjun-nominated-for-award-127371676.html

No comments:

Post a Comment