Sunday, June 14, 2020

बैंक ने चार दिन बाद भी पुलिस को नहीं दिए सीसीटीवी फुटेज

स्टेशन रोड स्थित एसबीआई बैंक से गायब हुए 15 किलो सोने के मामले में पुलिस की पूरी जांच अब सीसीटीवी फुटेज पर टिकी हुई है। लेकिन मामला दर्ज कराने के चार दिन बाद भी बैंक प्रबंधन ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं कराए हैं। चूंकि बैंक प्रबंधक का कहना है कि 90 दिनों के सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने में अभी समय लग रहा है।
कोतवाली पुलिस ने रविवार को बैंक मैनेजर के अलावा उक्त दोनों संदिग्धों से भी पूछताछ कि है लेकिन इनकी पूछताछ में भी अभी तक कुछ खास सामने निकलकर नहीं आया है। उधर बैंक प्रबंधन के द्वारा सीसीटीवी फुटेज नहीं दिए जाने पर बैंक प्रबंधन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। एक चर्चा यह भी सामने आई है कि बैंकों के अंदर लगे कैमरों की लोकेशन ठीक नहीं है। खासकर लॉकर रूम के पास वाले सीसीटीवी फुटेज की लोकेशन सही नहीं है इसलिए बैंक प्रबंधन सीसीटीवी फुटेज देने में आनाकानी कर रहा है और पुलिस की जांच में कोई सहयोग नहीं कर रहा है। हालाकि मैनेजर विनोद लखनपाल का कहना है कि, 90 दिनों की सीसीटीवी फुटेज बनाने के लिए तो समय लगेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/sheopur/news/bank-did-not-give-cctv-footage-to-police-even-after-four-days-127411209.html

No comments:

Post a Comment