Sunday, June 14, 2020

खेत पर काम करते समय बिजली के करंट से झुलसा किसान

श्याेपुर विकास खंड के ग्राम गलमान्या में रविवार काे खेत पर काम करते समय बिजली लाइन के संपर्क में आने से एक किसान गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम गलमान्या निवासी मुरारीलाल धाकड़ रविवार सुबह खेत पर हंकाई जुताई करवाने गए थे। तभी कृषि पंप लाइन पर बिजली के तार के संपर्क में आने से करंट लग गया। उन्हें घायल अवस्था में परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। डाॅ. ने इसीजी जांच के बाद उपचार किया। उनके हाथ,पैर व पीठ पर जख्म हाेने से भर्ती कर लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/sheopur/news/farmers-scorched-by-electric-current-while-working-on-farm-127411199.html

No comments:

Post a Comment