Friday, June 26, 2020

गौतम मार्ग की महिला शादी मेें इंदौर गई थी, बुखार आया तो अस्पताल पहुंची

गौतम मार्ग की गली का एक परिवार 15 जून को इंदौर के पाटनीपुरा में शादी में गया था। वहां से लौटने के बाद परिवार की महिला को बुखार आया और हाथ-पांव में दर्द होने लगा। परिजन उसे अस्पताल ले गए। संदेह पर सैंपलिंग की गई तो वह कोरोना पॉजिटिव आई।
ये कांटेक्ट हिस्ट्री है 25 जून को पॉजिटिव आई 45 वर्षीय महिला की, जो उसके परिजनों ने शुक्रवार को कलेक्टर आशीष सिंह और एसपी मनोज सिंह को बताई। दोनों अधिकारी जीवाजीगंज थाने के निकट स्थित गौतम मार्ग के कंटेनमेंट क्षेत्र में निरीक्षण करने पहुंचे थे। कलेक्टर ने महिला के परिजनों से कहा है वे देवास रोड स्थित राजेंद्र सूरि संस्थान में पांच दिन कोरेंटोइन में समय बिताएं। इस पर परिजनों ने सहमति व्यक्त की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/the-lady-of-gautam-marg-went-to-indore-for-marriage-reached-the-hospital-when-fever-came-127452163.html

No comments:

Post a Comment