गढ़ा जोन के एक कर्मचारी ने अपने क्षेत्र के एक करदाता को फोन लगाया कि बकाया टैक्स जमा कर िदया जाए ताकि इस संकट की घड़ी में िनगम के काम आए। करदाता को यह फोन कॉल इतना नागवार गुजरा की उसने कर्मचारी पर गालियों की बौछार कर दी। कर्मचारी उसे समझाने का प्रयास करता रहा कि उसे मुख्यालय से आदेश मिले हैं और वह केवल इतना ही बोल रहा है िक टैक्स जमा किया जाए, लेकिन करदाता मानने ही तैयार नहीं हुआ और कर्मचारी को कार्यालय से उठवाने तक की धमकी दे दी। मामले की सूचना जब वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई ताे तत्काल ही एफआईआर दर्ज कराने कहा गया जिस पर थाने में शिकायत दी गई है।
गढ़ा थाना प्रभारी को नगर िनगम जोन क्रमांक 1 की संभागीय अधिकारी द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया कि राजस्व वसूली के लिए सभी करदाताओं से मोबाइल पर सम्पर्क किया जा रहा है। इसी के तहत धनवंतरी नगर िनवासी नंद किशोर शर्मा पिता बीडी शर्मा को िनगम के कर्मचारी ने कॉल किया। कॉल पर जैसे ही कर्मचारी ने टैक्स जमा करने की बात कही नंद किशोर शर्मा भड़क उठे और जमकर गाली-गलौज करने लगे। कर्मचारी समझाता रहा िक केवल आपको सूचित िकया जा रहा है आप तमीज से बात करिए, लेकिन वह नहीं माना। कर्मचारी ने कॉल की िरकार्डिंग वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कराने कहा गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/the-corporation-worker-called-up-the-tax-collector-the-taxpayer-bombarded-him-127383596.html
No comments:
Post a Comment