बुधवार को मालीखेड़ी गेहूं खरीदी केंद्र पर खरीदी का कार्य सुचारु चल रहा था, लेकिन दोपहर बाद अचानक कुछ किसान ने वहां रखे बारदान के बंडलों में से बारदान लूटना शुरू कर दिया। देखते देखते कई किसान बारदान ले जाने लगे। यह देख खरीदी बंद कर दी गई। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की भी किसानों ने एक न सुनी और न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। इस प्रकार के हालत कई बार बने, जब यहां पर किसानों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। कुछ किसानों का कहना था कि हमारी उपज तौलते समय कुछ बारदान कम पड़ गए तो हमारी थोड़ी सी उपज के लिए केंद्र द्वारा हमें बारदान नहीं दिए तो हमने वहां रखे बारदान ले लिए, ताकि बाकी बची उपज तुल सके और हम घर जाएं।
मालीखेड़ी केंद्र पर बारदान लूटने की खबर लगते ही तहसीलदार शिवराम कनासे, टीआई एम.एल. मीणा तुरंत पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाया कि सभी किसानों की उपज को खरीदा जाएगा। केंद्र पर अब बारदान की कमी नहीं है। इसके बाद यहां मौजूद कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जिस किसान की उपज की तुलाई हो रही हो, उसको ही कांटे के पास आने दें, अन्य किसानों को अपने वाहन के पास ही खड़े रहने का बोला। बाद में फिर से तुलाई का कार्य शुरू करवाया।
केंद्र पर बारदान पर्याप्त है
मैं और टीआई मीणा यहीं केंद्र पर मौजूद थे। सभी को बारदान लाइन से ही दिए जा रहे हैं। तुलाई का कार्य चल रहा है। बारदान तो पर्याप्त है, लेकिन कुछ किसान माहौल देखकर चिंतित हो जाते हैं।
-शिवराम कनासे, तहसीलदार
मैदान में रखा गेहूं, परिवहन की सुविधा नहीं
बिछड़ौद | मालीखेडी उपार्जन केंद्र के दोनों वेयर हाउस कई दिनों पहले फुल हो गए। इसके बाद केंद्र प्रभारी द्वारा किसानों का गेहूं खरीदकर बाहर खुले मैदान में रखा जा रहा है। मैदान में हजारों क्विंटल गेहूं अभी तक तौल कर रख दिया गया है, लेकिन केंद्र द्वारा गेहूं को बारिश से बचाने के लिए अभी तक परिवहन ही शुरू नहीं किया गया है। इधर, कभी भी बारिश हो सकती है और केंद्र के बाहर रखा गेहूं खराब हो जाएगा। जब इस संबंध में केंद्र प्रभारी से बात करना चाही तो उन्होंने फोन ही रिसीव नहीं किया। जब वहां मौजूद कम्प्युटर आॅपरेटर से बात की तो उन्होंने बताया करीब 90 हजार क्विंटल गेहूं अभी तक खरीदा जा चुका है। परिवहन की व्यवस्था अभी नहीं है इसलिए केंद्र प्रभारी खुले में रखे गेहूं के लिए बरसाती लेने गए हैं।
गोदाम फुल, हजारों क्विंटल गेहूं खुले में पड़ा
महिदपुर रोड | नगर के सीमा क्षेत्र में स्थित विभिन्न सेवा सहकारी संस्थाओं के तीनों गेहूं उपार्जन केंद्र पर गेहूं खरीदी की गई। खरीदी प्रारंभ होने के बाद से अभी तक संतोषजनक परिवहन नहीं होने से खरीदी केंद्रों पर स्थित वेयर हाउसों के गोदाम भर गए हैं तथा तीनों ही केंद्रों पर हजारों क्विंटल गेहूं खुले में भी पड़ा हुआ है। खरीदी केंद्रों के प्रबंधकों बने सिंह चौहान, मुकेश त्रिवेदी व घनश्याम सिंह राठौर के अनुसार यदि शीघ्र ही खुले में पड़े गेहूं का परिवहन नहीं हुआ तो बारिश से गेहूं को नुकसान हो सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/nagda/news/farmers-snatched-at-malikhedi-wheat-procurement-center-for-gunny-bags-127372800.html
No comments:
Post a Comment