भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को मध्यप्रदेश जनसंवाद कार्यक्रम के तहत वर्चुअल रैली की। भाजपा विजय भवन में इसका लाइव प्रसारण हुआ। इस दौरान सांसद डीडी उइके, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, गोवर्धन राने, राजेश हिंगवे, परसराम खाकरे, पूर्व नपाध्यक्ष आनंद प्रजापति, नागरिक बैंक अध्यक्ष अतीत पवार, सह कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा गायकी, संजू सोलंकी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मोदी सरकार की उपलब्धी गिनाते हुए कोरोना महामारी के नियंत्रण के लिए किए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छह साल में मोदी सरकार ने देश की तस्वीर बदल दी है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। इसके पहले भोपाल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने भी वर्चुअल रैली को
संबोधित किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/betul/news/bjppay-attended-national-president-naddas-virtual-rally-127448621.html
No comments:
Post a Comment