Saturday, June 27, 2020

सरकारी स्कूल के बच्चों की स्कूल अब घर पर लगेगी

सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक पढ़ने वाले बच्चों के लिए अब उनका घर ही स्कूल होगा। शिक्षक पढ़ाई के लिए बच्चों की मॉनिटरिंग करेंगे। 6 जुलाई से शिक्षा विभाग का हमारा घर हमारा विद्यालय अभियान शुरू होगा। इसमें स्कूल शिक्षक बच्चों के घर जाकर या फोन पर संपर्क कर जानकारी लेंगे।
जिले में प्राथमिक और माध्यमिक करीब 720 सरकारी स्कूल संचालित हैं और इसमें 90 हजार से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ते हैं। इन सभी बच्चों की पढ़ाई अब घर पर ही होगी। कोरोना संक्रमण के कारण मार्च से स्कूलों का संचालन बंद है। अब 6 जुलाई से शिक्षा विभाग नया अभियान शुरू कर रहा है। जिला शिक्षाधिकारी सैयद अतिक अली ने बताया 1 से 4 जुलाई के बीच सभी सरकारी स्कूलों से बच्चों के पालकों को किताबें बांट दी जाएगी। जो पालक स्कूल नहीं आ पाएंगे, उन्हें घर जाकर किताबें दी जाएगी। घर पर सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक स्कूल संचालन का समय रहेगा। इसकी पूरी जानकारी शिक्षक हर पालक को देगा। 10 बजे घर पर थाली या घंटी बजाकर बच्चाें को पढ़ाई के लिए बैठाया जाएगा और सप्ताहवार दी गई हर दिन की गतिविधि कराई जाएगी।

ऐसे चलेगा अभियान, शिक्षक करेंगे बच्चों की मॉनिटरिंग

  1. 6 जुलाई से स्कूलों में हमारा घर हमारा विद्यालय अभियान शुरू होगा।
  2. कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थी करेंगे पढ़ाई।
  3. 1 से 4 जुलाई तक पाठ्य पुस्तकों का वितरण होगा।
  4. मोबाइल, रेडियो, टीवी, पाठ्य पुस्तकों, वर्कबुक से होगी पढाई।
  5. प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बच्चे घरों में एक स्थान पर बैठकर करेंगे पढाई।
  6. घर के एक सदस्य द्वारा घंटी-थाली बजाकर घर में बच्चों को पढ़ने के लिए बैठाया जाएगा।
  7. हर सप्ताह पढ़ाई का नया टाइम टेबल बताया जाएगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Government school children will now have school at home


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/burhanpur/news/government-school-children-will-now-have-school-at-home-127455357.html

No comments:

Post a Comment