Thursday, June 18, 2020

पलेरा में ट्रांसफार्मर निकाल अन्य जगह लगाए, जिले में अघोषित बिजली कटौती से लाेग परेशान

नगर में अघोषित बिजली कटौती होेने से लाेग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। उमस भरी गर्मी के बीच पिछले एक सप्ताह से लगातार बिजली की कटौती की जा रही है। लाेगाें का कहना है कि बिजली आने-जाने का काेई समय ही नहीं है। इसी तरह टीकमगढ़ शहर के अधिकांश जगह भी कुछ इसी तरह के हालात देखने काे मिल रहे हैं। जिससे बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी जानकार भी अंजान बने हुए हैं।
पलेरा के लाेगाें का कहना है कि पिछले तीन दिनाें से शाम 7 से रात 10 बजे तक अघाैषित कटाैती हाे रही है। अचानक रात में बिजली गुल हो जाने से बच्चे और बुजुर्गाें काे भारी परेशानी हाे रही है। बिजली की आंख मिचाैली से लाेगाें के काम भी प्रभावित हाे रहे हैं। वहीं विभाग द्वारा विद्युत अपूर्ति पर ध्यान नहीं देने के चलते लाेगाें में आक्राेश दिखने लगा है। पलेरा के एडवोकेट सत्येंद्र खरे का कहना है कि ओआइसी बीके तिवारी मुख्यालय पर नहीं रहते हैं। बल्देवगढ़ से अप डाउन करते हैं। जिससे यहां की विद्युत व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है।
वार्ड में लगे ट्रांसफार्मर निकालकर लगाए दूसरी जगह, लोड बढ़ने से हो रहा फाल्ट: पलेरा के जगदीश राजोरिया, पर्व खरया, आयुष खरे का कहना है कि वार्ड क्रमांक 1 में नौगांव रोड सूरजपुरा, वार्ड क्रमांक 2 हरतला मंदिर पंप हाउस, वार्ड नंबर 3 गंज मोहल्ला एवं वार्ड नंबर 14 जतारा रोड पर लगे ट्रांसफार्मर विद्युत विभाग द्वारा निकालकर अन्य जगह स्थापित कर दिए गए। जिससे शेष बचे ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने के कारण लाइन में फाल्ट की शिकायतें बढ़ रही है, लेकिन विभाग के अधिकारी जानकर भी अनजान बने हुए हैं।
नगर पंचायत में लाइनमैन न हाेने से स्ट्रीट लाइटें बंद : पलेरा नगर पंचायत के पूर्व अधयक्ष सुनील खटीक का कहना है कि विद्युत विभाग द्वारा नगर पंचायत को लाइनमैन तक उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं। जिससे नगर की स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी पड़ी हुई है। नगर पंचायत द्वारा लाइनमैन उपलब्ध कराए जाने के लिए कई बार पत्राचार भी किया गया है। लाइट की अघोषित कटौती होने से नगर की पेयजल व्यवस्था भी गड़बड़ा गई है। एेसे में पानी की टंकी नहीं भर पाने से पेयजल अपूर्ति समय पर नहीं हाे पा रही है।
शहर में उमस की मार के साथ अघोषित कटौरी परेशान लोग: टीकमगढ़ शहर में मेंटेनेंस के नाम पर बेवजह अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। कहीं सुबह से बिजली गुल हो जाती है तो कही रात में अचानक बिजली आख मिचोली करने लगती है। गणेशपुरम निवासी शिवानी मिश्रा ने बताया कि उसम भरी गर्मी के बीच अचानक बिजली जाने से परेशानी हाे रही है। लाइट के आने जाने का भी कोई समय नहीं है।

ज्याेरामाैरा में 24 घंटे में से 10 घंटे ही मिल रही बिजली
सब डिवीजन रानीगंज तिगैला पर लगे विद्युत मंडल के पावर हाउस से अटल ज्योति की लाइट से 24 घंटे में बस 10 घंटे के लिए बिजली दी जा रही है। 24 घंटे में लगभग 14 घंटों की कटौती से लाेग परेशान हैं। विद्युत मंडल के ओआईसी लिधौरा से जब इस संबंध में बात की जाती है ताे मेंटेनेंस का हवाला देकर चलता कर दिया जाता है। यहां पिछले दो-तीन महीने से यही स्थिति है। विद्युत मंडल के अधिकारी मनमाने तरीके से बिजली कटौती कर रहे हैं। ग्राम जेवरा मौरा निवासी अजय सिंह यादव ने बताया कि कोरोना महामारी के बीच भीषण गर्मी में समय गुजारना पड़ रहा है। गांव के नंदकिशोर साहू, अशोक यादव, बृजेंद्र कोरी सहित कई लोगों ने विद्युत मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों से लिखित एवं माैखिक रूप से शिकायत भी की है, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई है।

पैनल खराब हाेने से आ रही समस्या
पैनल खराब होने से तकनीकी समस्या बन गई थी। जिससे बार-बार फाल्ट हो रहा था। सुधार कार्य लगभग पूरा हो गया है। शेष 10 प्रतिशत सुधार रह गया है जो जल्द ही पूरा करके बिजली व्यवस्था काे दुरुस्त किया जाएगा।
- बीके तिवारी, ओआईसी पलेरा
जल्द करेंगे व्यवस्थाएं दुरुस्त
मैंने हाल ही में चार्ज संभाला है। बिजली की सप्लाई तो बराबर की जा रही है। अगर फाल्ट की समस्या आ रही है, ताे जल्द ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करेंगे। जिससे लाेगाें काे किसी प्रकार की समस्या न आए।
- अमित कुमार, कार्य पालन अभियंता टीकमगढ़
पलेरा ओआईसी से मांगा रेसीडेंसियल प्रूफ
जिले में किसी प्रकार की अघाैषित कटाैती नहीं की जा रही है। लाइन में फाल्ट आने से लाेगाें काे परेशानी हाे रही है। जिसे जल्द सुधारा जाएगा। इसके अलावा रही बात पलेरा ओआईसी के मुख्यालय पर रहने की, ताे उनसे इस संबंध में वहां के मकान का रेसीडेंसियल प्रूफ मांगा गया है। अगर वह मुख्यालय पर नहीं रहेंगे, ताे जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
एमके साेनी, अधीक्षण अभियंता टीकमगढ़



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Transformers removed in Palera and installed elsewhere, disturbed due to unannounced power cuts in the district


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/palera/news/transformers-removed-in-palera-and-installed-elsewhere-disturbed-due-to-unannounced-power-cuts-in-the-district-127425259.html

No comments:

Post a Comment