Saturday, June 20, 2020

ग्रहण काल में भी बंद नहीं होंगे श्री पीतांबरा पीठ के पट, श्रद्धालु कर सकेंगे पूजा-अर्चना

श्री पीतांबरा पीठ के पट रविवार को सूर्य ग्रहण काल में भी बंद नहीं होंगे। इस दौरान श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। साधकों को भी साधना करने की अनुमति रहेगी। श्री पीतांबरा पीठ के व्यवस्थापक महेश दुबे ने बताया कि मंदिर के पट कभी बंद नहीं किए जाते हैं। रविवार को भी मंदिर प्रतिदिन की तरह ही अपने नियमित समय में खुलेगा। सूर्यग्रहण में भी मंदिर बंद नहीं होगा। जितने भी ऑनलाइन पंजीयन हुए हैं, वे दर्शनार्थी दर्शन कर सकेंगे। जो साधक साधना करना चाहते हैं, वे भी सोशल डिस्टेंस का पालन कर और मास्क लगाकर प्रवेश पा सकते हैं।
श्री पीतांबरा पीठ में साधक पंडित मनोज तिवारी बताते हैं कि वेदों में भगवान विष्णु को सूर्य कहा गया है। संपूर्ण पृथ्वी का पालन सूर्य के प्रकाश से होता है। पंडित तिवारी कहते हैं कि उत्तर भारत में अधिकांश मंदिर भगवान राम व भगवान कृष्ण के बाल स्वरूपों के हैं। ग्रहण काल के दौरान नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। इनकी आराधना में भक्ति मार्ग प्रमुख हैं। इसलिए भक्ति मार्ग के तहत भगवान को नकारात्मक ऊर्जा से बचाने के लिए मंदिरों को बंद करने की परंपरा पुरातन समय से चली आ रही है। ग्रहण काल के दौरान इसलिए मंदिरों में सामूहिक संकीर्तन, नाम जप आदि की परंपरा भी रही है।
पंडित तिवारी कहते हैं कि देवी को आदि शक्ति व शिव को आदि देव माना गया है। शिव व शक्ति मिल कर ही प्रकृति है। इन्हें ब्रह्मांड की सबसे बड़ी शक्ति माना गया है। इन्हीं से अस्तित्व है, इन्हीं से प्रलय। सूर्य, चन्द्र आदि ग्रह प्रकृति इनके के अंग हैं। प्रकृति यानि आदि शक्ति व शिव जो स्वयं प्रलय के पालनहार हैं। इसलिए ग्रहण के दौरान शिव व देवी मंदिरों को बंद नहीं किया जाता है। इसीलिए श्री पीतांबरा पीठ मंदिर को ग्रहण काल में बंद नहीं किया जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/datiya/news/sri-pitambara-peeths-patches-will-not-be-closed-even-during-the-eclipse-period-devotees-will-be-able-to-offer-prayers-127431909.html

No comments:

Post a Comment