कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान के लिए सर्वे टीम को गंभीरता से काम करना है। पॉजिटिव मरीजों के सभी कॉन्टेक्ट को तलाश करना सबसे अहम काम है और इसे सभी अधिकारी बारीकी से जांचें। कलेक्टर मनीष सिंह ने यह बात अधिकारियों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि कोविड पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की सैंपलिंग जरूरी है। बैठक में निगमायुक्त प्रतिभा पाल, अपर कलेक्टर कैलाश वानखेड़े मौजूद थे।
निगमायुक्त की फटकार के बाद एक ही दिन में 649 स्पॉट फाइन : निगमायुक्त की फटकार के बाद निगम की टीम ने एक ही दिन में 649 चालान बना दिए। 74 लोगों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने और 575 लोगों पर मास्क नहीं लगाने पर स्पाॅट फाइन की कार्रवाई की गई। जवाहर मार्ग पर सतगुरु फुटवियर, नानक शू गैलरी जवाहर मार्ग पर 1000 रुपए स्पॉट फाइन किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/contact-history-check-officer-collector-127408082.html
No comments:
Post a Comment