Thursday, June 4, 2020

लो-प्रेशर एरिया में बदला साइक्लोन, जबलपुर तरफ जा रहा... हम सुरक्षित

साइक्लोन निसर्ग का हमारे शहर में ज्यादा असर नहीं हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह महाराष्ट्र से टकराने के बाद कमजोर हो गया था। अब यह लो-प्रेशर एरिया में बदल गया है, जो जबलपुर की तरफ जा रहा है। इससे हम सुरक्षित हैं।

साइक्लोन निसर्ग के कारण हमारे शहर में भी तेज बारिश और आंधी चलने के आसार थे। इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी भी दी थी। जिला प्रशासन बचाव के इंतजाम में जुटा था, लेकिन गुरुवार का दिन राहतभरा रहा। शहर में नमी के चलते सिर्फ बादल ही छाए रहे। मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे ने बताया साइक्लोन कमजोर होने के कारण ज्यादा असर नहीं हुआ है। इसका रूट ट्रेक अब जबलपुर की तरफ होने से रतलाम में ज्यादा असर नहीं है।

दिन का तापमान 0.6 डिग्री घटा
इधर, गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा। बुधवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की कमी तो न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़त हो गई। इस दिन अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा था। सुबह को आर्द्रता 70 व शाम को 60 प्रतिशत रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/cyclone-changed-in-low-pressure-area-going-towards-jabalpur-we-are-safe-127376479.html

No comments:

Post a Comment