पिदले दो दिनों से जबलपुर में घने बादल तो छाए हुए हैं लेकिन जैसी बारिश की उम्मीद है वैसी वर्षा नहीं हो रही है। मंगलवार को भी सुबह से शाम तक बादलों की खेप आती-जाती रही लेकिन शाम तक बदरा बरसे नहीं। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों मझौली, सिहोरा, गोसलपुर आदि जगहों पर जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने जबलपुर में अगले 24 घंटे के दौरान अनेक क्षेत्रों में बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने या फिर कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक देवेन्द्र तिवारी ने बताया कि उड़ीसा
और गुजरात के ऊपर चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसी तरह पंजाब, मप्र तथा उत्तर प्रदेश से लेकर उड़ीसा तक द्रोणिका बनी हुई है।
इसके चलते बुधवार को भी जबलपुर संभाग में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके बाद 25, 26 एवं 27 को बारिश का सिस्टम कमजोर रहेगा। जबलपुर में अभी तक 70.1 मिमी(2.80 इंच) बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में 4 किमी की औसत गति से दक्षिण पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं।पी-6
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/the-city-was-cloudy-but-did-not-rain-strong-rain-in-the-surrounding-areas-127441776.html
No comments:
Post a Comment