भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसडीएम वंदना जाट के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रशासन द्वारा चलाई जा रही अतिक्रमण विरोधी मुहिम को भेदभाव पूर्ण बताते हुए उसमें सुधार की मांग की गई है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहर में विगत 2 दिनों से प्रशासनिक अमले द्वारा बाजार क्षेत्र एवं मुख्य सड़क मार्ग पर फैले अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है, वह भेदभाव पूर्ण है। कार्रवाई के दौरान प्रभावशाली लोगों का अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ छोटे और फुटकर दुकानदारों पर ही चल रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रशासन का अगर इसी तरह का रवैया रहता है तो छात्र संगठन द्वारा सड़कों पर आंदोलन करेगा। ज्ञापन देने वालों में संतोष मालवीय, गजेंद्र चौधरी, संजय तिवारी, ऋषभ दीक्षित, अर्पित तिवारी, कार्तिक शर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/congressmen-submitted-memorandum-alleging-removal-of-encroachment-from-discrimination-127462190.html
No comments:
Post a Comment