Saturday, June 6, 2020

विधायक पटवारी के भतीजे ने की राऊ-पीथमपुर टोल पर कर्मचारियों से मारपीट

राऊ विधायक जीतू पटवारी के भतीजे कुणाल पटवारी ने टोल मांगने की बात पर राऊ-पीथमपुर टोल नाके पर हंगामा किया और कर्मचारियों के साथ मारपीट की।

टीआई दिनेश वर्मा के अनुसार घटना 4 जून की रात की है। टोल प्लाजा के मैनेजर संतोष राठौर की शिकायत पर कुणाल और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मैनेजर ने बताया कि शाम पौने पांच बजे के लगभग कुणाल ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की। सीसीटीवी फुटेज और कार नंबर से उसकी पहचान हुई। पुलिस उसे तलाश कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
MLA Patwari's nephew beat staff at Rau-Pithampur toll


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/mla-patwaris-nephew-beat-staff-at-rau-pithampur-toll-127383566.html

No comments:

Post a Comment