गुरुनानक कॉलोनी में शनिवार रात दो पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया। फिर थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। विवाद शुक्रवार को एक लड़के को पीटने की बात से हुआ था। अन्नपूर्णा टीआई सतीश द्विवेदी ने बताया कि सूरज (22) की शिकायत पर चरणजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, रमणदीप सिंह और रमण काटा के खिलाफ केस दर्ज किया। वहीं हैप्पी उर्फ हरप्रीत सिंह (18) की शिकायत पर सूरज, दीपक, प्रकाश, जितेंद्र और प्रवीण पर केस दर्ज किया। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार को एक आरोपी पिंटू ने चरणजीतसिंह सलूजा के बेटे परविंदर को किसी बात पर पीट दिया था। उसी के विरोध में शनिवार रात फिर विवाद हुआ था। पथराव होने से क्षेत्र में देर तक दहशत का माहौल बना रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/stones-in-two-sides-in-gurunanak-colony-six-people-arrested-127411219.html
No comments:
Post a Comment