राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल की छात्रा के साथ गणित के एक शिक्षक ने अश्लील हरकत की। छात्रा के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। राजेंद्र नगर टीआई के अनुसार मेन स्ट्रीट महू में रहने वाले गणित के शिक्षक आशुतोष भट्ट(30) को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ 14 साल की एक छात्रा की शिकायत पर छेड़छाड़ व पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
आरोपी अक्टूबर से छात्रा को परेशान कर रहा था। शादी का झांसा देकर अश्लील हरकत करता था। लॉकडाउन के दौरान उसने अपना न्यूड फोटो छात्रा को भेजा और कहा कि वह भी भेजे। छात्रा की मां ने एक दिन मोबाइल में सारी चेटिंग पढ़ ली। उसके बाद परिजन थाने पहुंचे।
पुलिस देख रोने लगा
टीआई ने बताया कि जब पुलिस आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करने पहुंची तो वह रोने लगा। उसे थाने लाया गया तो बोला- मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई, माफ कर दीजिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/the-teacher-sent-a-pornographic-photo-to-the-minor-girl-asking-for-her-too-arrested-127462178.html
No comments:
Post a Comment