नगर निगम के सफाई कर्मचारियों में कोरोना पाया गया था और उसके बाद अब स्मार्ट सिटी कार्यालय में भी इसने आमद दे दी है। हालाँकि अभी यह तय नहीं है किजिस कंसल्टेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वह यहाँ संक्रमित हुआ था या फिर दिल्ली और जम्मू में। जानकारी मिलने पर स्मार्ट सिटी के 4 उन इंजीनियरों की जाँच कराई गई है, जो उस कंसल्टेंट के सम्पर्क में आए थे। स्मार्ट सिटी के प्रशासनिक अधिकारी रवि राव ने बताया किशहर की धरोहरों को सँवारने का कार्य करने वाली एजेंसी के जम्मू निवासी एक कंसल्टेंट के सम्बंध में आज जानकारी मिली कि उसे जम्मू के कटरा में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह 1 जून को यहाँ से दिल्ली गया था और दिल्ली में 24 घंटे रुकने के बाद वह जम्मू के लिए फ्लाइट से ही रवाना हुआ था। अब यह नहीं कहा जा सकता कि उसे संक्रमण कहाँ हुआ। बहरहाल स्मार्ट सिटी के 4 इंजीनियरों की जाँच आज करा ली गई जो उसके सम्पर्क में रहे थे। श्री राव का कहना है िक उस कंसल्टेंट से चर्चा हुई और उसने बताया कि उसे कोई लक्षण नहीं हैं न ही उसकी तबीयत खराब है।पी-3
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/smart-city-consultant-corona-positive-in-jammu-127383575.html
No comments:
Post a Comment