Wednesday, June 17, 2020

बारिश का सिस्टम कमजोर हुआ, छुटपुट बारिश होगी


मानूसन की दस्तक के बाद बारिश का सिस्टम कमजोर हो गया है। इसके कारण अभी दो-तीन दिन संभाग के जिलों में छुुुट-पुट बारिश का दौर चलेगा इसके बाद नया सिस्टम बनने के अासार हैं। इसके चलते लोगों को अभी जोरदार बारिश के लिए कुछ दिनों तक इंजतार करना पड़ सकता है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में अभी बारिश का सिस्टम कमजोर हुआ है लेकिन 19 जून के बाद बारिश के आसार
बढ़ेंगे। सिस्टम के सक्रिय होते ही अच्छी बारिश होगी।
मौसम वैज्ञानिक देवेन्द्र तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के ऊपर कम दबाव है और राजस्थान से लेकर झारखंड तक द्रोणिका बना हुई है। दक्षिण-पश्चिम हवाओं के चलने से नमी आ रही है। इसके कारण सुबह-शाम कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पूर्वी विदर्भ के ऊपर एक चक्रवात बना हुआ है जिससे आगे आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। बुधवार को सुबह हल्के बादल छाए रहे। दोपहर में धूप निकलने के कारण उमस बढ़ गई इसके कारण लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। उमस बढ़ने से लोगों को बेचैनी महसूस हो रही थी। अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने या फिर बौछारें पड़ने की संभावना है। प्रदेश में 5 किमी की गति से दक्षिण पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं।

चार इंच वर्षा होने के बाद करें बुवाई | जनेकृविवि के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनीष भाने ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूर्वी मध्या में 19 जून से बारिश होने की संभावना प्रबल है इसलिए किसानों को अपने खेत को खरीफ फसलों की बोनी के लिए तैयार कर लेना चाहिए। मिट्टी और पानी के संरक्षण के उपाय कर लें। 4 इंच या इससे अधिक वर्षा होने के बाद फसलों की बुवाई शुरू करनी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rain system weakened, scattered rain will occur


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/rain-system-weakened-scattered-rain-will-occur-127421730.html

No comments:

Post a Comment