मक्सी रोड पर मकान का कब्जा दिलाने गई पुलिस पर घर की छत से पथराव करने वाला चंदन गोमे 9 महीने बाद पकड़ में आया। माधवनगर पुलिस शुक्रवार को उसे दबिश देकर सांवेर रोड निवासी जीजा के यहां से पकड़कर लाई। एएसपी अमरेंद्रसिंह चौहान ने बताया आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उसके परिवार के सदस्य पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इधर महाकाल थाना पुलिस ने चार साल से लूट के मामले में फरार स्थायी वारंटी दीपक पिता नारायण निवासी इंगोरिया को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक चाकू भी पुलिस ने जब्त किया है। टीआई प्रकाश वास्कले ने बताया आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/five-thousand-people-who-pelted-stones-at-police-were-caught-after-9-months-127428351.html
No comments:
Post a Comment