मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर बराखड़ कला पंचायत में मुख्यमंत्री नल-जल योजना के अंतर्गत पानी की टंकी बनी है, लेकिन अभी तक ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्राम में मुख्यमंत्री नल-जल योजना के अंतर्गत 80 लाख की लागत से सवा लाख क्षमता की पानी की टंकी बनी है। ग्राम की आबादी लगभग 3 हजार के लगभग है।
नल-जल योजना का लाभ बराखड़ कला और बराखड़ खुर्द के ग्रामीणों को मिलेगा। दोनों गांव में मकानों की संख्या लगभग 870 है, लेकिन अभी तक 254 ग्रामीणों ने ही कनेक्शन लिए हैं। पानी की टंकी बने लगभग 1 वर्ष हो चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक पानी की टंकी से सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। ग्राम के प्रमुख वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि टंकी चालू नहीं हाेने से लाेगाें काे पानी के लिए परेशानी हाे रही है। इस मामले में पीएचई के सब इंजीनियर मयूरेश मालवीय ने बताया कि कार्य चल रहा है, जल्दी सभी ग्रामीणों को नल कनेक्शन देकर सप्लाई शुरू की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/water-tank-showpiece-made-at-a-cost-of-80-lakh-rupees-127462187.html
No comments:
Post a Comment