मंडी पुलिस ने दाे दिन में ही एक लाख रुपए से अधिक की अवैध शराब पकड़ी है। दाे दिन पहले प्रकाशनगर की एक कार से 14 पेटी अवैध शराब पुलिस ने गश्त के दाैरान पकड़ी थी। रविवार रात पुलिस ने दबिश देकर 30 पेटी देशी अवैध शराब पकड़ी है, जिसकी कीमत लगभग 72 हजार रुपए है। मंडी थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा ने बताया कोटा फाटक ओवर ब्रिज के नीचे देसी शराब की दुकान के पास सफेद रंग की महिंद्रा जीप में अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली थी।
रात 12 बजे टीम कोटा फाटक पहुंची ताे पुलिस वाहन काे देखकर तीन-चार लोग जीप काे छाेड़कर भागे। इसमें से एक बिरलाग्राम निवासी मनोहर पिता नारायणसिंह परमार था। आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। जीप की तलाशी ली गई ताे उसमें 30 पेटी देशी शराब लगभग 72 हजार रुपए की मिली। जीप सहित 30 पेटी शराब काे जब्त किया गया। संभवत: आरोपी शराब कहीं और ले जाने की फिराक में थे। मंडी पुलिस ने मनोहर परमार सहित अन्य के खिलाफ आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/nagda/news/the-police-arrived-the-rogue-ran-illegal-liquor-worth-72-thousand-seized-127414704.html
No comments:
Post a Comment