550 क्विंटल गांजे के साथ गिरफ्तार तीनाें आराेपियाें की रिमांड बुधवार को पूरी हाे रही है। एनसीबी की टीम अाराेपियाें काे न्यायालय से 4 दिनाें की रिमांड पर पूछताछ के लिए इंदाैर ले गई थी। रिमांड समाप्त हाेने के पहले तीनाें आराेपियाें साेनू डागाेर निवासी ग्वालटाेली हाेशंगाबाद, पी. लक्ष्मण निवासी अंकुशपुर घाना गंजाम उड़ीसा और माेहित वर्मा निवासी माेतीनगर मुलुंड मुंबई महाराष्ट्र काे न्यायालय में पेश करेगी। एनसीबी की टीम पूछताछ के लिए आराेपियाें की रिमांड बढ़ाए जाने की मांग भी कर सकती है। पूछताछ में ग्वालटाेली निवासी साेनू डागाेर के अंतरराज्यीय गांज तस्कराें के गिराेह से तार जुड़े हाेने की पुष्टि हाे रही है। एनसीबी अधिकारियाें ने फिलहाल किसी तरह के खुलासे से इंकार किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/remand-of-arapees-caught-with-550-quintal-hemp-today-completed-127441801.html
No comments:
Post a Comment