Tuesday, June 9, 2020

जिला सहकारी बैंक बिजावर के कर्मचारी ने किसान के 49 हजार किसी ओर को थमाए, किसान हो रहा परेशान

जिला सहकारी बैंक बिजावर के कर्मचारियों ने मौतीगढ़ के किसान की उपज का रुपए किसी अन्य को दे दिया। अब बैंक प्रबंधन ने अपनी लापरवाही छुपाने के लिए किसान पर दबाव बना रहा है। इस बात से परेशान किसान ने जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी और डीआईजी को आवेदन सौंपते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
मौतीगढ़ के सुरिया पिता शुक्ला अहिरवार ने डीआईजी और एसपी को आवेदन देते हुए बताया कि वह जिला सहकारी बैंक बिजावर में अपने खाता क्रमांक 152000825595 से राशिक निकालने के लिए बैंक गया। यह राशि किसान पंजीयन के दौरान केंद्र पर डाले गए गेहूं की थी। किसान ने 1 जून को 49 हजार का वाउचर भरकर बैंक के मुख्य गेट पर लगे कर्मचारी दिया, जिसमें अशोक कुमार मिश्रा के गवाह के रूप में हस्ताक्षर थे। बैंक के अंदर जाने की अनुमति न हाेने के कारण बैंक कर्मचारी ने इस किसान की द्वारा दिए गए वाउचर की राशि किसी अन्य व्यक्ति को दे दी।
शाम 6 बजे तक राशि किसान को न मिलने पर उसने दूसरा वाउचर भरकर बैंक के कर्मचारी को दिया तब पता चला कि बैंक वालों ने किसी और को राशि थामा दी है। दूसरे दिन किसान ने बिजावर एसडीएम, थाना प्रभारी सहित जिला सहकारी बैंक महाप्रबंधक को आवेदन दिया पर काई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को किसान ने डीआईजी और एसपी को आवेदन सौंपते हुए 49 हजार रुपए की राशि वापिस दिलाई जाए की मांग करते हुए दोषी बैंक के अधिकारियों पर मामला दर्ज करने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Employees of District Cooperative Bank Bijawar hand over 49 thousand farmers, farmers are worried


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/chhatarpur/news/employees-of-district-cooperative-bank-bijawar-hand-over-49-thousand-farmers-farmers-are-worried-127394274.html

No comments:

Post a Comment