Friday, June 26, 2020

बस में आग लगाने वाले आरोपी ने 35 लोगों केे नाम बताए, बाद में बोला- मैंने अकेले ने ही आग लगाई

नानाखेड़ा बस स्टैंड के समीप खड़ी पल्लवी परिवहन सर्विस की 10 बसों में आग लगाकर डेढ़ करोड़ का नुकसान करने वाले मास्टर माइंड चेना उर्फ रामचंदर की वजह से पुलिस 6 दिन तक गुमराह हुई। उसने बस कांड में 35 लोगों के नाम बता दिए थे। पुलिस ने एक-एककर सभी से पूछताछ की। उनकी कॉल डिटेल तक चैक की गई। घटना वाले दिन उनके मोबाइल का पीएसटीएन डाटा तक निकलवाया गया लेकिन किसी की मौजूदगी वहां नहीं मिली। आखिरकार परेशान होकर पुलिस ने चेना से सख्ती से पूछताछ की तो यह स्वीकार लिया कि अकेले ने ही बाइक से पेट्रोल निकालने के बाद बसों में आग लगाई थी।

शुक्रवार को खुलासे के दौरान एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी व डीएसपी एचएन बाथम से यह सवाल भी किया कि इसके पीछे बड़ी साजिश तो नहीं है। बस मालिक ने घटना के एक दिन पहले ही ठेकेदार पर आरोप लगाया था। एएसपी द्विवेदी ने कहा इस बिंदु पर सभी तरह से जांच कर ली है। चेना ही मुख्य आरोपी है। वह बसों से डीजल व बैटरी चुराता था। उसके पिता खुद चौकीदार हैं लेकिन एक अन्य चौकीदार ने उसे देख लिया था, इसीलिए उसने सोचा बैटरी में आग लगा देता हूं ताकि किसी को शक नहीं होगा लेकिन उसके इस कृत्य से वहां खड़ी सभी बसें जल गई। नानाखेड़ा टीआई सतनाम सिंह ने कहा आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश करेंगे। घटना के बाद तीन दिन तक एफएसएल टीम ने मौके पर जांच की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/the-accused-who-set-the-bus-on-fire-named-35-people-later-said-i-alone-set-the-fire-127452189.html

No comments:

Post a Comment