शहर में कोरोना के मरीजों के उपचार के लिए तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है। तकनीक के इसी उपयोग की वजह से डॉक्टरों की टीम अब तक होम क्वारेंटाइन किए गए छह लोगों की जान बचा चुकी है। ये संभव हुआ 311 एप पर मरीज और उनके परिजन द्वारा दी जाने वाली सूचना के आधार पर।
कोविड कोर टीम के सदस्य डॉ. सुबोध चतुर्वेदी ने बताया होम क्वारेंटाइन किए गए लोगों को एप पर अपने टेम्परेचर और ऑक्सीजन लेवल की जानकारी देना जरूरी है। जीएसआईटीएस में बने कंट्रोल रूम में डॉक्टर्स इस डेटा का विश्लेषण करते हैं। जैसे ही किसी मरीज या परिजन का ऑक्सीजन लेवल कम होता है या उसमें कोविड के दूसरे लक्षण आते हैं उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचा दिया जाता है। शहर में रेड और येलो अस्पतालों में खाली बेड, आईसीयू बेड और वेंटिलेटर की संख्या की भी रियल टाइम अपडेट सॉफ्टवेयर के जरिए एक महीने पहले से ले रहे हैं। इन सभी तकनीकों की जानकारी डॉक्टर्स की टीम ने सोमवार को मुख्यमंत्री को भी दी।
निगम के एक और कर्मचारी को कोरोना, अरबिंदो में भर्ती कराया
नगर निगम का एक और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह संपत्ति कर विभाग में पदस्थ एक क्लर्क है। निगम मुख्यालय में पदस्थ उक्त कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। अधिकारियों ने उसे अरबिंदो हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि यह कर्मचारी कुछ दिनों पूर्व तक कार्यालय भी आ रहा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/doctors-gave-information-about-technology-to-the-chief-minister-311-apps-were-monitored-on-home-quarantine-people-saved-the-lives-of-six-people-127390800.html
No comments:
Post a Comment