Wednesday, June 3, 2020

फफूंद लगा खाना परोसने के मामले में 2 दिन बाद जांच टीम गठित

बीएमसी में पॉजिटिव मरीज को फफूंद लगा खाना परोसने के मामले में डीन डॉ जीएस पटेल ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधीक्षक डॉ. एसके पिप्पल के नेतृत्व में 3 सदस्य कमेटी का गठन किया है। टीम ने बुधवार से ही मामले की जांच शुरू की। टीम ने घटना के दौरान मौजूद स्टाफ और मरीजों के बयान लिए हैं। जांच के दौरान थाली 2 दिन पुरानी होने की भी बात सामने आई है। डॉ. पिप्पल ने बताया कि गुरुवार तक जांच पूरी कर डीन को सौंप दी जाएगी।

गौरतलब है कि 2 दिन पहले बीएमसी में कोरोना पॉजिटिव को फफूंद लगा खाना परोसने का मामला सामने आया था। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद अफसरों ने थाली को 2 दिन पुराना बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया, लेकिन इस बात का पता लगाने के लिए कोई तैयार नहीं था कि आखिर खाली आई कहां से और गलती किसकी थी। अफसरों की इस लापरवाही को दैनिक भास्कर ने 3 जून के अंक में उजागर कर किया और इसके बाद अफसरों ने मामले की जांच की सुध ली है।

वायरल वीडियो रोकने के लिए अब बीएमसी के वार्डों में लगेंगी टीवी स्क्रीन: बीएमसी में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों द्वारा अव्यवस्थाओं को लेकर लगातार जारी किए जा रहे वीडियो को रोकने के लिए प्रबंधन ने नई योजना बनाई है। जिसमें कोरोना अस्पताल के हर वार्ड में टीवी लगाई जाएगी। ताकि मरीजों को मनोरंजन का साधन मिल सके और कलेक्टर और डीन समेत अन्य अधिकारी मरीजों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात कर सकें। ताकि मरीज से जुड़ी परेशानी सीधे उन तक पहुंच सके।

मामले की जानकारी देते हुए डीन डॉ. जीएस पटेल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वायरल वीडियो के माध्यम से मरीजों की लगातार शिकायतें सामने आ रहीं थीं, जिसके बाद अब हर दिन उनसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की जाएगी। मरीजों को परिजनों से बात करने के लिए मोबाइल उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/investigation-team-formed-after-2-days-in-case-of-serving-food-127372833.html

No comments:

Post a Comment