एक्सीलेंस काॅलेज में हिंदी की प्राेफेसर डाॅ. मधु जैन काेराेना से जिंदगी की जंग हार गई। शुक्रवार दाेपहर उनकी माैत हाे गई। उन्हें नाै जून काे हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया था। 56 साल की डाॅ. मधु का 10 जून काे जन्मदिन था। हमीदिया के काेविड केयर सेंटर में ही केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया था। शहर में काेराेना से मरने वालाें की संख्या बढ़कर 85 हाे गई है। जबकि, शुक्रवार काे 26 नए मरीज मिलने के बाद संक्रमिताें की संख्या 2600 पहुंच गई। 48 मरीजाें काे स्वस्थ हाेने पर अस्पतालाें से छुट्टी दी गई।
प्रोफेसर के पति और बेटा भी संक्रमित, हमीदिया में भर्ती
प्रोफसर मधु के भाई डाॅ. राजेश जैन ने बताया कि मधु की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आने के बाद पति का दाेबारा सैंपल लिया गया था। 14 जून काे रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई ताे उनकाे भी हमीदिया में भर्ती किया गया है। मधु पहले दिन से ही वेंटिलेटर पर थीं। उनका ऑक्सीजन सेचुरेशन भी कम था। शुक्रवार काे उनकी तबीयत में सुधार नजर आया था, लेकिन दाेपहर करीब दाे बजे हार्ट अटैक आया एक घंटे के प्रयास के बाद भी डाॅक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/professor-madhu-jain-of-excellence-college-dies-from-corona-26-new-infected-also-found-127428374.html
No comments:
Post a Comment