निसर्ग तूफान के असर से पूरा प्रदेश तरबतर हो गया। उज्जैन और शाजापुर अछूता नहीं रहा। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात प्री-मानसून की पहली बारिश ने पूरे शहर को तरबतर कर दिया। प्री-मानसून की बारिश के बाद अभी मानसून की बारिश के लिए 20 दिन और इंतजार करना होगा। वहीं बारिश के बाद तापमान में आई बड़ी गिरावट के असर से गर्मी के मौसम में हल्की ठंडक हो गई।
निसर्ग तूफान के असर से बुधवार-गुरुवार की रात 3 बजे शहर में बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। सुबह 6 बजे तक रुक-रुककर हल्की और तेज बारिश होती रही। रातभर में 13 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं गुरुवार को दिन में भी 0.6 मिमी बारिश हुई। निसर्ग तूफान का असर कमजोर होने के बाद अगले दो-तीन दिनों तक बारिश की संभावना कम है। हालांकि मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी उज्जैन जिले में तेज हवा चलने और गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। प्री मानसून की बात की जाए तो पिछले
वर्ष भी 4 जून से ही प्री मानसून गतिविधियां शुरू हुई थी। इस बार भी इसी समय यह गतिविधि शुरू हुई है। बीते 24 घंटों के भीतर शहर में 13.6 मिमी और जिले में औसत 6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। शाजापुर में 42 मिमी बारिश दर्ज की गई।
गुरुवार काे कहां कितनी बारिश
दमाेह 50.0
सागर 49.0
रायसेन 46.0
भाेपाल 36.0
रीवा 22.0
सतना 17.0
पचमढ़ी 12.0
खजुराहाे 11.4
इंदाैर 3.8
छिंदवाड़ा 4.0
(आंकड़े सेंटीमीटर में)
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shajapur/news/ujjain-136-mm-of-rain-in-24-hours-127376467.html
No comments:
Post a Comment